Hi friends............! WO PALL...is the name of a book in Hindi literature by which you can touch the horizon of self motivation and human values indeed....Readers just wait for the upcoming English Novel"The Story of WEEKENDS." yours - Sarvesh Tripathi 'kavya'.
Wednesday, May 7, 2014
Monday, December 2, 2013
इंटरनेट के महारथी...
फेसबुक और ट्विटर ने इन रंगों को और निखार दिया. बौद्धिक बहस का वामपंथी लाल निशान भले ही अपनी जमीनी राजनीति की तरह आभासीय दुनिया में भी हाशिए पर हो, लेकिन ई-लोकतंत्र में भगवा, नीला, हरा हर रंग हावी है.
अगर एक तरफ ‘‘सेकुलर इंडिया’’ का विरोध और हिंदू राष्ट्रवाद की पैरोकारी होती है तो दूसरी तरफ सीरिया से लेकर म्यांमार और मुजफ्फरनगर तक मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों का मुस्लिम प्रतिरोध भी है.
एक तरफ अगर आरक्षण विरोधी मोर्चा डटा है तो दूसरी तरफ आरक्षण समर्थकों का कुनबा है. अगर ब्राह्मणवाद जोर से शोर कर रहा है तो ब्राह्मणवादी व्यवस्था का निंदा प्रस्ताव भी कमजोर आवाज में नहीं पारित किया जा रहा.
राष्ट्रवादी समूह अगर मोदीवाद को मुस्लिम जेहाद का विकल्प बता रहा है तो वहीं मुस्लिम समुदाय की नजर में जीत आखिरकार हुसैनियों की ही होगी, भले ही उनकी संख्या कम क्यों न हो.
मुसलमानों के लिए समर्पित फेसबुक का इंडियन मुस्लिम पेज फेसबुक स्टार नरेंद्र मोदी के पीएम न बन पाने के दस कारण बताता है और मुसलमानों से ‘‘मोदी हराओ’’ एजेंडे पर काम करने की खुली अपील भी करता है.
इसके साथ ही वह उन मुसलमानों को धोखेबाज बताने की मुहिम भी चलाता है, जो मोदी के लिए मुस्लिम टोपी पहनते हैं. फेसबुक का यह इंडियन मुस्लिम पेज सिर्फ सियासत की बात करता है और फेसबुक की इस मुस्लिम सियासत में उसके साथ करीब दो लाख लोग मौजूद हैं.
हालांकि शुरुआत में सोशल नेटवर्किंग के लिए मैदान में उतरे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया साइट के लिए ‘‘पॉलिटिक्स’’ कोई फोकस एरिया नहीं था, लेकिन आज कारोबार और खेल के अलावा ‘‘पॉलिटिक्स’’ आश्चर्यजनक रूप से सोशल मीडिया का सबसे पसंदीदा शगल बन गया है.
सफलता के ये वे क्षेत्र हैं, जिनकी वैश्विक स्तर पर गणना की जाती है और रिकॉर्ड तैयार किया जाता है. लेकिन ऐसा कौन-सा जातीय समूह, नस्लीय समूह और धार्मिक समूह है, जो फेसबुक पर नहीं है?
बीते साल हिस्ट्री चौनल ने जब ग्रेटेस्ट इंडियन की खोज शुरू की तो ऑनलाइन मीडिया ने जमकर भागीदारी की.
नतीजा, जूरी की नजर में गांधी के बाद सबसे महान भारतीय जवाहरलाल नेहरू नजर आए, लेकिन इंटरनेट जनता ने गांधी के बाद डॉ. आंबेडकर को देश का सबसे बड़ा सपूत बताया. नेहरू आखिरी पायदान पर आ गए. सोशल मीडिया की दुनिया में बात इतने से बनी नहीं.
लंबे समय तक ऑनलाइन दुनिया में यह बहस बनी रही कि डॉ. आंबेडकर को गांधी के बाद सबसे महान क्यों बताया जा रहा है? डॉ. आंबेडकर गांधी के बाद नहीं, बल्कि गांधी से भी बड़े भारतीय हैं.
डॉ. आंबेडकर को समर्पित दर्जनों फेसबुक पेज में से एक पेज इस नाम से मौजूद है, जो आंबेडकर को भारत का पहला महान भारतीय बताता है. बहस अब भी जारी है और बहस के बंद होने का कोई कारण नजर नहीं आता.
ब्राह्मणवादी व्यवस्था पर कठोर प्रहार करती ऑनलाइन दुनिया के दलित चिंतकों की तीखी टिप्पणियां सचमुच बेबाक और बेलगाम होती हैं. कम-से-कम ऑनलाइन दलित चिंतन में ब्राह्मणवाद अक्सर बेबस नजर आने लगता है.
लेकिन अकेले नीला असरदार है, ऐसा भी नहीं है. हिंदू राष्ट्रवाद के पैरोकारों की फौज तो है ही, देवबंद का दारूल उलूम भी दम और दावे के साथ मौजूद है. इन दावों-प्रतिदावों के बीच भले ही बौद्धिक साम्यवाद कमोबेश नदारद नजर आए, लेकिन बहस का यह नया कॉफीहाउस निरा नाकारा या एकरंगा बिलकुल नहीं है.
भारत में फेसबुक ने नरेंद्र मोदी को स्थापित किया या फिर नरेंद्र मोदी ने फेसबुक को, इसका निर्णायक उत्तर खोज पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है. क्योंकि भारत में फेसबुक और फेसबुक पर नरेंद्र मोदी कमोबेश साथ-साथ ही आए थे.
नरेंद्र मोदी के पोज और पेज इतने प्रभावशाली हो जाएंगे कि पांच साल में सबसे बड़ी फेसबुक आबादी उन्हें लाइक करने लगेगी, यह शायद तब किसी ने सोचा नहीं होगा. लेकिन जैसा कि सोशल मीडिया की दुनिया का सत्य है, यहां पहला विजेता वह है, जो सबसे पहले पहल कर देता है.
नरेंद्र मोदी के साथ भी यही हुआ. उनकी पहल बहुत पहले हुई, जिसका परिणाम यह कि आज फेसबुक पर उनके 57,00,000 से अधिक फॉलोअर हैं. हालांकि ट्विटर पर दलाई लामा के 80,00,000 फॉलोअरों के मुकाबले यह संख्या बहुत कम है, लेकिन ट्विटर पर भी अब नरेंद्र मोदी शशि थरूर और मनमोहन सिंह से बड़ी राजनीतिक शख्सियत बन चुके हैं.
शायद इसी कारण फेसबुक पर ‘‘वैचारिक फासीवाद’’ की दुहाई दी जाने लगी हो, लेकिन फेसबुक पर ‘‘नमो’’ नाम का क्या क्रेज है, इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि नरेंद्र मोदी के नाम पर बनाए गए दो अनाधिकारिक फेसबुक पेजों पर भी बीस लाख लाइक हैं.
ऐसे में एक स्वाभाविक सवाल उभरता है कि सोशल मीडिया में क्या वे बेआवाज हैं, जिनकी आवाज सबसे ज्यादा मुखर होनी चाहिए. व्यक्तिगत रूप से वैचारिक बहसों की अगुआई कर रहे जातीय और धार्मिक समूहों के स्वघोषित प्रतिनिधियों के रहते ऐसा सोचना भी मुश्किल है.
हर रंग और हर शक्ल की अपनी-अपनी खुली या बंद दुनिया है और सब ओर सोशल मीडिया का सिर्फ एक ही फॉर्मूला लागू होता है. इस ‘‘सोशल युद्ध’’ में हर कोई युद्धरत है.
Saturday, December 29, 2012
Dubai Trip including Burj Khalifa and all.
A view from world's tallest man made structure 'Burj Khalifa'. A 160 floor structure and public access is till 128th floor.. A highest speed elevator..and A lot of world records by its name.. a mesmerizing scene from it.. Have a look within this video captured by me.
Monday, August 27, 2012
Saturday, October 29, 2011
वो पल की चित्र-कथा एक कॉकटेल से वीडियो मे.
मैं मेरी आवाज़ में आपसे इस वीडियो में रु-ब़-रु होऊँगा..
Monday, August 30, 2010
Monday, February 1, 2010
Tuesday, January 5, 2010
janwari ki sardi....
इक चादर में कुकड़े बैठे ,
हाथों में हाथ लिए सजन का.
वो सर्द रात की सर्द चांदनी,
श्वेत कुहासे को छू कर,
श्वेत श्वेत सी दुधिया फैली,
खुद जैसी बाहों में ले कर.
सफ़ेद चादर की ओढ़नी में,
धरती दामन थामे बैठी,
घूँघट के अन्दर फसलों सी,
मुस्काए सूरत पे बैठी.
शरद ऋतू ये शांत ऋतु,
स्नेह की ज्वाला क्रांत ऋतु,
चादर के दरम्यान भी अपने,
चंचल चपल और कान्त ऋतु.
सांसों की सांसों से गर्मी,
रातों की रातों से शर्मी,
मधुर मिलन और वृन्द अगन,
स्पर्शों से स्पर्शों की नर्मी.
Sunday, July 26, 2009
कितने वीरानों से गुज़रे हैं तो जन्नत पाई है....
इससे जुडा एक बड़ा तजुर्बा आपसे बाँटना चाहूँगा.... बात उस वक्त की है जब मैं अपनी रचनाएँ ले कर दिल्ली के एक बड़े प्रकाशक के यहाँ पंहुचा हुआ था, वहीँ एक समृद्ध लेखक बन्धु भी मौजूद थे। प्रकाशक बाज़ार की अस्थिरता को देखते हुए पुस्तक में पैसा लगाने को राजी नही हो रहे थे। तभी लेखक बन्धु जो मुझसे करीब तिगुनी उम्र के थे, मुझे समझाते हुए कहा था-"ऐसा है! तुम क्यों पुस्तक प्रकाशित कराने के चक्कर में लगे हो? बहुत कठिन प्रक्रिया है,बहुत पैसा लगाना पड़ता है, जूते तक घिस जाते हैं।"
थोडी देर भूमिका बांधने के बाद वे बोले- "एक काम करो ढाई-तीन लाख ले लो और भूल जाओ की तुम्हारे पास कुछ था। "मैं बहुत हैरान हुआ की सालों की तपस्या का यही नतीजा था! अपने आप को कुछ साबित करने की
जद्दो-जेहद में जुटे एक इंसान को दुनिया किस कदर नीचा दिखा सकती है, ये लेखक के लगाए हुए कौडियों के मोल से स्पस्ट हो गया।
ख़ुद अकेले बिना किसी अनुभव के ये सब कुछ करने निकल पड़ना मुझे जीवन का कितना बड़ा अनुभव दे गया। बिना सोचे किंतु एक प्रखर मुद्रा में मैंने उनको ज़वाब दिया-" मैं फिलहाल एक छात्र हूँ, जो थोडी बहुत आवश्यकताएं होती हैं वो घरवाले पूरा कर देते हैं। अभी मुझे पैसे की भूख नही है, भूख तो किसी और ही चीज़ की है। वो भूख मुझे मिटा लेने दीजिये।
और आज इस मंच से संबोधित करते हुए बड़े रोआब में कह सकता हूँ की जिस चीज़ की भूख थी मुझे, उसे अपने जबड़ों के बीच रख कर बड़े शान से चबा रहा हूँ। ऐसा कहने में मुझे ज़रा भी संकोच नही है.... ।
Friday, July 17, 2009
वो पल...
वो यादें न जाएंगी,
यूँ दिन न बीतेगा,
अब रातें न जाएंगी।
हम पलकों के झरोखे से,
बस देखते ही रह जाएँगे,
तुम चुपके कदम चले जाओगे,
ये नयन गीले रह जाएँगे।
यूँ आस का दामन थामे बैठा,
पर दर्श ना आँखें पाएंगी,
काँलेज के ये दिन बीतेंगे,
यादें ही जवा रह जाएंगी।
कल कौन हमें अब याद करेगा,
क्यूँ कोई फरियाद करेगा,
जब हम ही न होंगे इस बगिया में,
फूलों की कहानी कौन कहेगा।
अब वक्त रहा ना चार भी हमपे,
बस कर के कुछ यूँ गुज़र जाएँगे,
दो - चार हसरतें पूरी कर लें,
फ़िर आप ही हम थम जाएँगे।
चाहे - अनचाहे लोग मिलेंगे,
दो टूक न कोई बात कहेगा,
जाते - जाते दुनिया से ये बुत,
इक लफ्ज़ में बस अल्लाह कहेगा।
Tuesday, February 10, 2009
वो पल...

"वो पल..." आप सोचेंगे कौन से पल! ये वो पल हैं जिनसे जीवन में हर शख्स को रु-ब-रु होना होता है.....
यहाँ उन संवेदनशील लम्हों की बात कही जा रही है जो अपने आप में कई तरह की मनोभावनाएं समेटे हुए हैं... और जिनके बिना ये जीवन अधुरा है। निश्चित ही हर वाकया, हर काव्यांश आपकी अपनी ही दास्ताँ है।
प्रत्येक कविता एवं वाक्यांश अपना कुछ वजूद रखती है। कुछ घटनाएँ, कोई व्यक्तित्व, कुछ आतंरिक संवेदनाएं, कुछ विचार, सजीव एवं निर्जीव मनोविज्ञान, संभवतः कोई करुण अथवा खुशनुमा दृश्य जो जब मेरे आस पास-आए या किसी और को इनमें उलझा देखा , तभी मैंने इन्हे उठा कर कागज़ के पन्नों पर सज़ा दिया और उकेर दिया उन सभी अहसासों और दृष्टिकोणों को जो की मन मस्तिष्क को झकझोर देने की छमता रखता थे।
तो आइये काव्य-साहित्य को उसकी विभिन्न परम्पराओं में महसूस करें। विभिन्न रसों से लाबलाब्ब इस रस-शाला "वो पल" का द्वार आप सबके लिया खुला है और मैं इस बाग़ का माली (सर्वेश त्रिपाठी) दोनों हाथों से आपका स्वागत एवं आह्वान करता हूँ।
एक इंजीनियरिंग छात्र के तौर पर मेरा मानना है कि तकनीक का प्रयोग भाषा एवं साहित्य के स्तर पर भी होना चाहिए,ताकि साहित्य कि ये विधा अपने तकनिकी रूप में सुशोभित हो सके । फलतः किसी भी कार्य के तकनिकी पहलुओं को ध्यान में रख कर ही सटीकता को प्राप्त किया जा सकता है।
आपका - सर्वेश त्रिपाठी"काव्य".
Wednesday, August 27, 2008
पुराने पन्ने.

आज अचानक हाथ लगे,
तासीर आज भी ताजी थी,
बचपन में लिखे उन गीतों की,
गलतियाँ बड़ी निकली उनमें,
स्वाद और भी पाया उनमें।
तब के ख़ुद पर इतना ,
ज़ोर ज़ोर से हसना आया,
ख़ुद की गलती का सुधारक,
एक उम्र बाद जो बन आया,
नन्हे मन की परख भी देखी,
भींगी आँखें नही थी सूखी।
उल्लास पूरित मन एक पाया,
जब मैंने वो गाना गाया,
सुर उसके आज भी याद थे,
हाथों ने बरबस ताल भी ठोका,
महफ़िल सजी बिन लोगों के,
ख़ुद को कौन है देता धोखा।
विषय बड़ा दिलचस्प था निकला,
भूत में जिसने मुझको धकेला,
परत डर परत उधेरती गई,
छोटी छोटी यादों की कलि,
आदे तिरछे लिखा था सब कुछ,
हाँ! लिखावट पहले से सुधर गई.
Monday, June 23, 2008
वजूद.

ठौर ठिकाना पता न जिसका,
किस डगर पर,किस मंजिल का,
इस गर्दिश में अश्क है किसका।
हूँ किस किस की सोच,
कहाँ मेरा साया है जाता,
मैं औरों को कहा जानू,
ख़ुद को भी कैसे पाता?
दूर कहाँ देखा करता हूँ,
कौन वहाँ दिखता है मुझको,
वजूद बयां भी है क्या उसका,
क्यूँ धुंधला सा दिखता मुझको?
राह कठिन है दूर चला चल,
क्यूँ थक सा तू जाता है,
मंजिल भी पीछे दौड़ पड़ेगी,
देखें कब रहें नई बनाता है?
बचपन मत छीनो

ए वक्त!मुझसे मेरा बचपन मत छीनो।
फ़िर दिन का उजाला भर जाए,
सुना आँगन फ़िर खिलखिलाए,
बगिया अपनों से सजती हो तो,
जीने का मज़ा भी आ जाए।
यूँ रात का आँचल गहराए,
सो शाम की लाली खोने दो।
ए वक्त!मुझसे मेरा बचपन मत छीनो।
ए वक्त!मुझसे मेरा बचपन मत छीनो।
प्रथम गुरु जो माँ है मेरी,
जिसने मुझे चल संसार दिखाया,
उसके आँचल में आनंद लहर थी,
सत संस्कारों से लैस कराया,
वही आदि है,वही अंत है,
फ़िर उसी गुरु संग पढने दो।
ए वक्त!मुझसे मेरा बचपन मत छीनो।
बिता बचपन,बदली कया,
जाने कहा समय ले आया,
नए रही जब साथ मिले,
नई नवेली बात बढ़ी,
बातों की सौगात बढ़ी,
बातों की काया बदल न दो।
ए वक्त!मुझसे मेरा बचपन मत छीनो।
Thursday, June 5, 2008
वो पल
सारे हसरत उड़ जायेंगे।

